वास्तु टिप्स- ये तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए

घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए तस्वीरों का उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है। वास्तु के अनुसार तस्वीरों का भी प्रभाव होता है जो परिवार के सदस्यों के कार्यों पर और मानसिकता पर असर डालता है। इसी वजह से घर में ऐसी फोटो लगाने से बचना चाहिए जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। यहां जानिए घर में किस प्रकार की तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए...




1. डगमगाती हुई या डूबती हुई नाव का फोटो (pictures that shows instability)


काफी लोग घर में डूबती या लहरों में डगमगाती हुई नाव का फोटो लगाते हैं जो कि वास्तु के अनुसार अशुभ होती है। घर में हर रोज इस फोटो को देखने पर हमारी सोच पर भी गहरा असर होता है। मान्यता है कि ये फोटो भाग्य संबंधी बाधाएं उत्पन्न करती है। घर परिवार में तनाव बढ़ता है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।




2. महाभारत युद्ध की फोटो (pics of wars)



महाभारत युद्ध की फोटो भी घर में नहीं लगाना चाहिए। किसी भी प्रकार के युद्ध का चित्र हमारी सोच को भी आक्रामक बना सकता है। युद्ध का फोटो हर रोज देखने से हमारा स्वभाव गुस्से वाला हो सकता है। घर-परिवार में भी विवाद आदि बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। महाभारत युद्ध पारिवारिक तनाव के कारण ही हुआ था।



3. हिंसक जानवरों की फोटो (wild animals pictures in vastu)


घर में किसी भी हिंसक जानवर का फोटो भी नहीं लगाना नहीं चाहिए। हिंसक जानवरों के फोटो हर रोज देखने से हमारा स्वभाव भी उग्र हो सकता है। घर में क्लेश और अशांति बढ़ सकती है।
कैसी फोटो घर में लगाएं
घर में ऐसी फोटो लगाना चाहिए जो सकारात्मक हो, जिसे देखकर मन प्रसन्न हो और सभी नकारात्मक विचार दूर हो जाए।

Comments

click on pic

click on pic
My vastu and Astro notes

Popular posts from this blog

सम्पूर्ण अलौकिक विद्याओं का सिर्फ एक छोटा सा सार

घर को बुरी नज़र से बचाने के उपाय

वास्तु दोष दूर करने का आसान उपाय - easy upay for vastu dosh removal

तत्व अपने आप बता देता है

ऐसे दृश्य जो धन से जुड़े होते है - scene which indicates money

वास्तु अनुसार कब कराये बोरिंग का निर्माण

वास्तु शास्त्र सिर्फ नक़्शे का ज्ञान - actual meaning of vastu

वास्तु शास्त्र में मोर पंख का उपयोग - mor pankh ka upyog

बचत किया पैसा रखने की दिशा व् नियम - savings as per vastu

राजा क्यों बड़ा होता है - वास्तु लेख

Popular posts from this blog